अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (पीजी व यूजी कोर्सेज) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ाई गई। अब 18 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन प्रवेश संयोजक प्रो सुभाष चंद्र ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन प्रवेश के लिए बीएससी प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान, योग प्रशिक्षक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, बीएससी पर्यावरण विज्ञान, पक्षी विज्ञान में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम, डी फार्मा, बीएससी खाद्य विज्ञान एवं पोषण में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
इधर, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमएससी बॉटनी, पर्यावरण विज्ञान, खाद्य एवं पोषण, भूगोल, गणित, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, अप्लाइड केमेस्ट्री, रिमोट सेंसिंग एवं जियो इनफॉर्मेटिक्स, प्राणिशास्त्र सहित एमकॉम आइएएफएम तथा एबीएसटी, कंप्यूटर साइंस में एमटेक, एमए हिंदी, इतिहास, लाइब्रेरी साइंस, एमबीए, एमबीए-डीएस, सर्विस मैनेजमेंट एवं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, जनसंख्या अध्ययन तथा सोशल वर्क, संस्कृत वैदिक वाङ्ग्मय, योग स्टडीज और थैरेपी मैनेजमेंट में सीटें रिक्त हैं।

महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी के क्षेत्र में अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, ब्यावर, कुचामन-डीडवाना की कॉलेज शामिल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments