☜ Click Here to Star Rating



करधनी इलाके में शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने युवती से रेप किया।

जयपुर में पड़ोसी युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। बातचीत कर दोस्ती बढ़ाकर आरोपी पड़ोसी मिलने का दबाव बनाता। शादी का झांसा देकर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करधनी थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा

.

पुलिस ने बताया- कालवाड़ रोड निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। पड़ोसी होने के कारण अक्सर आरोपी से बातचीत होने लगी। बातचीत बढ़ाकर आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। जिसके बाद मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि अकेला मिलने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ देहशोषण किया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading