![]()
जंगल में बनी कोठरी में बैठकर साइबर ठगी करने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार।
डीग जिले के सीकरी थाना पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 मोबाइल और 2 फर्जी सिम जब्त की गई हैं। आरोपी एक कोठरी में बैठकर साइबर ठगी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पशु और वाहनों के फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर डा
कोठरी में बैठकर कर रहे थे साइबर ठगी
सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि साइबर पोर्टल 1930 पर मिली शिकायत की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम ने पालका गांव में दबिश दी। जहां पालका से पटवर बिहार जाने वाले रास्ते पर एक कोठरी थी। जिसको पुलिस की टीम ने घेर लिया। कोठरी के अंदर पुलिसकर्मी गए तो, उसमें तीन युवक बैठे हुए थे। जैसे ही युवकों ने पुलिसकर्मियों को देखा तो, उन्होंने अपने हाथ में लगे मोबाइलों को जेब में रख लिया।
तलाशी के दौरान 3 मोबाइल और 2 फर्जी सिम जब्त
पुलिसकर्मियों ने युवकों ने उनका नाम पूछा तो, साजिद निवासी बड़का थाना सीकरी, आसिफ निवासी रायपुर थाना सीकरी, रिजवान निवासी डायना का बास थाना सीकरी होना बताया। तीनों युवकों की तलाशी ली। जिसमें तीनों युवकों से 3 मोबाइल और 2 फर्जी सिम जब्त की गई।
पशु और वाहन बेचने के नाम पर ठगी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गैंग के साथ मिलकर चोरी और लूट के मोबाइलों में फर्जी सिम लगाकर उसमें फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाते हैं। जिसके बाद वह वाहन और पशुओं को सस्ते दामों पर बेचने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालते हैं। जो लोग उनसे संपर्क करता है उन्हें वह झांसे में लेकर ठगी करते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments