☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 19 से 21 सितंबर तक होने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा को लेकर उदयपुर में पहले दिन दो ​पारी में 70 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के

.

पहले दिन 19 सितंबर को उदयपुर में सुबह की पारी में 35520 तो दूसरी पारी में 35216 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा आयोजन के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी प्रश्न पत्र अपने साथ घर नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले संबंधित परीक्षा केन्द्र का गेट बंद हो जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले संबंधित सेंटर पर पहुंचना होगा।

कंट्रोल रूम प्रभारी चंद्रेश जैन ने बताया कि 19 सितम्बर को पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पारी अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। इसमें क्रमशः 35220 एवं 35216 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसी प्रकार 20 सितम्बर को भी दोनों पारियों में क्रमशः 35214 एवं 35216 तथा 21 सितम्बर को क्रमशः 35215 एवं 35221 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में प्रथम पारी का समय सुबह 10 से 12 बजे एवं दूसरी पारी का समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा। तीनों दिन दो-दो पारियों में परीक्षा होगी, जिसमें 2 लाख 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे।

परीक्षा को लेकर खास बातें

  • परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को जिंस पहनकर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले संबंधित सेंटर पर पहुंचना होगा।
  • महिला अभ्यर्थियों को बालों में सामान्य रबड़ बैंड पहन कर ही एंट्री दी जाएगी। अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थी को आधी-पूरी बाजू का शर्ट, टी-शर्ट पहन कर आने पर ही परीक्षा केन्द्र में एंट्री दी जाएगी।
  • जबकि महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, साड़ी, आधी-पूरी बाजू का कुर्ता पहन कर आ सकते हैं।

सरकारी बसों में एडमिट फ्री यात्रा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के दौरान परीक्षार्थी 19 से 23 सितंबर तक सरकारी बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री यात्रा कर सकेंगे।

उदयपुर में इन जिलों के परीक्षार्थी होंगे उदयपुर में पहले दिन उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, सलूंबर जिले के अभ्यर्थी यहां पर परीक्षा देंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading