☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए अब जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अरण्य भवन से बालाजी तिराहा जंक्शन तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया। गुरुवार को जेडीसी आनंदी की अध्यक्षता में आयोजित पब्लिक वर्क्स कमेटी की बैठक यह फैसला किया गया। इसके स

.

पीडब्ल्यूसी की बैठक में 665 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

  • अरण्य भवन से बालाजी तिराहा जंक्शन, जगतपुरा तक एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 560.26 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
  • वीटी रोड, अरावली मार्ग और मध्यम मार्ग मानसरोवर पर डेकोरेटिव लाइट्स के लिए 9.11 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इ
  • जोन-10 में गोनेर रोड से रिंग रोड तक 30 फीट सेक्टर रोड पर स्थित नालों पर दो पुलों के निर्माण के लिए 8.22 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
  • जोन-11 में पीएचईडी द्वारा बिछाई गई बीसलपुर लाइनों से हुए रोड कट के कार्य के लिए 2.94 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
  • जेडीए क्षेत्राधिकार में विभिन्न स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर व मॉड्यूलर टाइप आरडब्ल्यूएच के निर्माण और 3 साल के रख-रखाव के लिए 3.32 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
  • पीआरएन-दक्षिण में स्वर्ण विहार आवासीय योजना एसटीपी में सीवर लाइन जोड़ने एवं बिछाने के कार्य के लिए 78.20 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

कार्यकारी समिति की 255वीं बैठक में इन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

  • बंबला क्षेत्र, सांगानेर में सीवरेज कार्य के लिए मैनहोल के साथ ट्रंक मेन लाइनों को बिछाने और जोड़ने के कार्य के लिए निविदा का अनुमोदन किया गया है।
  • जोन-9 क्षेत्र में विभिन्न सहकारी समिति की अनुमोदित आवासीय योजनाओं में बीटी और सीसी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए निविदा का अनुमोदन किया गया है।
  • जोन पीआरएन दक्षिण में न्यू सांगानेर रोड पर मुख्य कैरिजवे के चौड़ाईकरण के साथ ही शेष सर्विस रोड के निर्माण कार्य के लिए निविदा का अनुमोदन किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading