![]()
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस के जवान।
जिले के गढ़ी थाना इलाके के परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में 12 सितंबर को आनंदपुरी के युवक की हत्या के आरोपी फरार चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या में शामिल चौथे आरोपी गढ़ी थाना इलाके के कांकुरवा निवासी महेंद्र उर्फ
इससे पहले लोहारिया पाड़ा निवासी पंकज (24) व राहुल (19) नयातालाब निवासी रमेश उर्फ रामा (24) को बापर्दा गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया था।
मृतक के भाई राजा भाटिया रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भाई विकास 12 सितंबर को घर से निकला था। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उसकी मौत की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस पर हत्या की रिपोर्ट दी थी।
मामूली सी बात को लेकर हुई दुश्मनी
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी महेन्द्र उर्फ माही व रमेश उर्फ रामा दोनों कुछ म पहले मानगढ़ घूमने गए थे वहां पर एक ढाबे पर गये थे। वहां पर पास में ही विकास व उसके साथी भी बैठे हुए थे। विकास स्पीकर बजा रहा था तथा डांस कर रहा था। पास में ही बैठे आरोपी महेन्द्र के फोन आया, आवाज सुनाई नहीं दी तो स्पीकर की आवाज कम करने को कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और आपस में मारपीट भी हुई। दोनों को चोटें आई। पुलिस आने की सूचना पर दोनों पक्ष वहां से भाग गये थे। वहां पर मृतक विकास ने आरोपियों से गाली गलौज की थी। इसी बात को लेकर दोनों में दुश्मनी हो गई थी। उसके बाद परतापुर के पास शराब के ठेके पर विकास को देख महेंद्र उर्फ माही ने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी।
पकड़ा गया आरोपी गैंग का सरगना था
पुलिस के अनुसार आरोपी महेन्द्र उर्फ माही खराडी माफिया गैंग का मुख्य सरगना है। महेन्द्र अपने साथियों के साथ मिलकर माफिया और 007 नाम से गैंग बनाकर भोले भाले आदिवासी युवकों को भ्रमित कर गैंग से जोड़ता है। लोगों के साथ मारपीट करना, डराना, धमकाना जैसे कार्य करता है। महेन्द्र उर्फ महेश उर्फ माही पूर्व में हत्या के प्रयास का आरोपी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments