सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व सीएम का स्वागत करते कार्यकर्ता
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने 2 दिन के दौरे के तहत रविवार देर रात भीलवाड़ा पहुंचे। गहलोत के सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी की भीड़ जमा हो गई

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भीलवाड़ा में कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गहलोत का हुआ जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने माला और दुपट्टा पहनाकर गहलोत का स्वागत किया। सर्किट हाउस में पूर्व सीएम गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जैन साध्वियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
जैन साध्वियों से लिया आशीर्वाद इससे पहले गहलोत जनकल्याण की मंगलकामना के लिए चल रहे अनुष्ठान में पहुंचे। चतुर्मास के तहत विराजमान महासाध्वी कुमुदलता म.सा. आदि ठाणा चार के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। चतुर्मास आयोजन समिति की ओर से गहलोत का स्वागत किया गया। गहलोत ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments