☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का आज सुबह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह उदयपुर पहुंचे। गहलोत का डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अडडे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गहलोत आज उदयपुर में ही रुकेंगे।

.

आज सुबह गहलोत जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर आए तो वहां पर कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। गहलोत के स्वागत में उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, झाड़ोल के पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी, कांग्रेस नेता पंकज कुमार शर्मा, डीएस चुंडावत आदि ने अगवानी की।

गहलोत यहां पर दोपहर में आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज साभगार में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के उदयपुर संभाग की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। गहलोत आज रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत बीते सप्ताह ही उदयपुर आए थे और यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading