जयपुर में दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के तीसरे दिन भी धूम मची रही। मानसरोवर के वीटी रोड ग्राउंड में बने गरबा वेन्यू को भगवान गणेश की थीम पर सजाया गया है, जहां राजस्थानी संस्कृति की झलक भी दिखाई दे रही है। प्राची खंडेलवाल विंग कमांडर
सोलर ग्रुप ने ‘शोले’ फिल्म के मशहूर किरदारों को पेश किया, जिसमें गब्बर और कालिया खास आकर्षण रहे। जय, वीरू, बसंती, राधा और जेलर के रूप में कलाकारों ने खूब मनोरंजन किया। 9 साल की राधिका मां दुर्गा के रूप में सबका ध्यान खींच रही थीं। एक युवक डोनाल्ड ट्रम्प बनकर आया और भारत-अमेरिका के अच्छे संबंधों की बात कही।
अभिव्यक्ति गरबा में शालू सागर ने सिर पर 11 किलो की मटकी रखकर और 8 मीटर का लहंगा पहनकर डांस किया। स्टेज पर 7 फीट की गणेश जी की मूर्ति के सामने लाइव बैंड ने शानदार परफॉर्मेंस दी।
सुमित अग्रवाल शाहजहां और सौरभ यादव दरबारी बनकर पहुंचे। वहीं मनीषा साउथ इंडियन लुक में नारियल पानी के साथ छाई रहीं। हेमा खत्री ‘मोरनी’ के गेटअप में अपने अनोखे परिधान से सबका मन मोह लिया। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का तीसरा दिन यादगार प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ समाप्त हुआ।
देखिए, 26 PHOTOS में गरबा महोत्सव में मस्ती के रंग…
फोटो- 1 अभिव्यक्ति गरबा की महाआरती से हुई शुरुआत

अभिव्यक्ति गरबा के तीसरे दिन महाआरती से अभिव्यक्ति गरबा की शुरुआत हुई। महिलाओं-युवतियों ने एक साथ कदमताल करते हुए मां जगदंबे की महाआरती की।
फोटो- 2
डिजाइन अपने पिता और पति को समर्पित

तोरल उदयवाल, जो कि एक फैशन डिजाइनर हैं और पिछले 20 सालों से अभिव्यक्ति से जुड़ी हुई हैं, ने इस बार अपना डिजाइन अपने पिता और पति को समर्पित किया। उनके डिजाइन में दिल के आकार बने हुए हैं।
फोटो-3 सुमित बने शाहजहां, सौरभ बने दरबारी

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में सुमित अग्रवाल शाहजहां गेटअप में तैयार होकर पहुंचे। वहीं, सौरभ यादव उनके दरबार की भूमिका में नजर आए। दोनों कलाकारों ने डांस किया।
फोटो- 4 राजस्थानी गानों पर थिरके लोग

राजस्थानी गानों पर डांस करती युवती। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में पारंपरिक ड्रेस पहनी युवती ने डांस किया।
फोटो- 5
11 किलो वजन मटकी के साथ किया डांस

11 किलो वजन मटकी शालू सागर लेकर अभिव्यक्ति में आई है। आठ मीटर में बना 11 किलो वजनी लहंगा पहने हैं, जिसमें राजस्थानी और गुजराती डिजाइन बनाए हैं। मटकी को बैलेंस करने के लिए मिट्टी भी डाली हुई है।
फोटो- 6 हेमा खत्री का ‘मोरनी’ अवतार, गरबा में अपने अनोखे गेटअप से छाईं

अभिव्यक्ति गरबा में हेमा खत्री ने ‘मोरनी’ के गेटअप में पहुंचकर सबका ध्याना। उन्होंने चश्मे से लेकर टोपी और लहंगे तक, हर चीज पर मोर पंख लगाए थे। हेमा ने बताया कि यह अनूठी ड्रेस उन्होंने खुद ही डिजाइन की है।
फोटो- 7 साउथ इंडियन लुक में खींचा सबका ध्यान

मनीषा गरबा में साउथ इंडियन लुक में छाई, उनके हाथ में नारियल पानी ने थीम को और भी खास बना दिया। वहीं, हेमा खत्री पीकॉक थीम पर आधारित आकर्षक आउटफिट में नृत्य करती नजर आईं,
फोटो- 8 गब्बर बनकर आया युवक

सोलर ग्रुप ने अभिव्यक्ति गरबा के तीसरे दिन फिल्म ‘शोले’ की यादें ताजा कर दीं। उत्तम गब्बर के रूप में और आयशा कालिया बनकर आईं। आयुष्मान जय बने, तो रोहित वीरू के किरदार में दिखे। आयुषी बसंती और नकुल ठाकुर राधा बने, जबकि विजय जेलर बनकर आए।
फोटो- 9 ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर आईं युवतियां

गरबा महोत्सव में युवतियां अलग-अलग परिधानों में पहुंचीं। पारंपरिक गुजराती चनिया चोली से लेकर आधुनिक फ्यूजन वियर तक, हर कोई अपनी पसंद और अंदाज में गरबा के रंग में रंगा नजर आया।
फोटो- 10 एक जैसे परिधानों और छतरियों से खींचा ध्यान

गरबा में एक ग्रुप ने सफेद और लाल रंग के परिधानों में एक साथ एंट्री कर सबका ध्यान आकर्षित किया। सभी सदस्यों ने एक जैसे कपड़े पहने थे और हाथों में रंग-बिरंगी छतरियां ले रखी थीं।
फोटो- 11 युवक-युवतियों ने जमकर डांस किया

गरबा महोत्सव में अलग-अलग गानों पर युवक-युवतियों ने जमकर डांस किया और एंजॉय किया।
फोटो- 12 दिल पे चलाई छुरियां गाने पर दोस्तों के साथ किया डांस

सोनू निगम के चर्चित गीत घर जला है मेरा… का ट्रेंडिंग वर्जन भी गरबा महोत्सव में देखने को मिला। दिल पे चलाई छुरियां गीत बजते ही बड़ी संख्या में युवा इस गीत से कनेक्ट हुए। पांडाल के साथ ही दोस्तों के साथ डांस करने लगे।
फोटो- 13 अनोखे चश्मे वाली युवती ने खींचा ध्यान

गरबा महोत्सव में एक युवती गुजराती लहंगा-चोली पहनकर आई। हाथों में चूड़ियां पहनी। उसका चश्मा सबसे अलग था, जो मोतियों से बना था।
फोटो- 14 युवाओं ने जमाया राजस्थानी रंग

गरबा महोत्सव में युवाओं राजस्थानी ड्रेस में जमकर डांस किया। गीत बदलने के साथ ही युवाओं के डांस का स्टाइल भी बदलता रहा। हिंदी गीत ‘प्यार करने वाले प्यार करते हैं….’ सहित अन्य गीतों पर युवाओं ने खूब एंजॉय किया।
फोटो- 15 डोनाल्ड ट्रंप बनकर पहुंचा युवक

गरबा महोत्सव में एक युवक अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बनकर पहुंचा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों साथ चलें। टैरिफ से भारत को नुकसान हो, यह स्वीकार नहीं है। 140 करोड़ लोगों की आवाज है कि अमेरिका के आगे भारत नहीं झुकेगा।
फोटो- 16 विंग कमांडर व्योमिका सिंह के गेटअप में पहुंची युवती

प्राची खंडेलवाल विंग कमांडर व्योमिका सिंह के गेटअप में पांडाल में पहुंची। एयरफोर्स की ड्रेस पहनकर आई प्राची ने जब तिरंगा लहराया तो समूचा पांडाल देश प्रेम के रंग में रंग गया। वहां लोगों ने उनकी परफार्मेंस को भी सराहा।
फोटो- 17 प्रेमानंद महाराज का मुकुट लगाकर पहुंची महिला

अभिव्यक्ति गरबा में एक महिला आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आई। पीले रंग की लहंगा चुन्नी पहनकर आई इस महिला ने फूलों बना मुकुट पहना रखा है, जिस पर प्रेमानंद महाराज का फोटो लगा है। मुकुट पर राधा-राधा लिखा है। वहीं डांस करती महिलाओं की तस्वीर भी लगाई गई है।
फोटो- 18 9 साल की बच्ची बनी मां दुर्गा

मां अंबे की आरती के साथ अभिव्यक्ति गरबा के तीसरे दिन की शुरुआत हुई। इस मौके पर मां दुर्गा बनी 9 साल की राधिका ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
फोटो- 19 अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का ड्रोन शॉट

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के ड्रोन वीडियो में लोगों का उत्साह देखते ही बना। लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ डांस किया।
फोटो- 20 काले-सफेद कपड़ों और मोर पंखों से छाया रंग

ग्रुप में काले और सफेद रंग के कपड़े पहने हैं। इनके सिर पर बड़े पंखे जैसे मुकुट भी हैं, जो उन्हें और भी खास बना रहे हैं। ग्रुप में एक सदस्य मोर के पंखों वाली पोशाक में है और उसने रंगीन चश्मा भी पहना है, जिससे वह सबसे अलग दिख रही है।
फोटो- 21 एक जैसी साड़ियों में दिखा याराना, जमकर किया डांस

तीनों सहेलियां ने जैसी पारंपरिक पोशाक पहनकर आई हैं। उन्होंने सुनहरे बॉर्डर और सुंदर गहनों के साथ सफेद रंग की साडियां पहनी हैं। तीनों ने मिलकर खूब डांस भी किया।
फोटो- 22 व्हाइट ड्रेस पहनकर आई युवती ने किया डांस

व्हाइट आउटफिट पहनकर आई इन युवती ने फिल्मी गीतों पर डांस किया।
फोटो- 23 काठियावाड़ी ड्रेस पहनकर आया युवक

गरबा में एक युवक काठियावाड़ी डिजाइन की ड्रेस पहनकर आया और जमकर डांस किया।
फोटो- 24 सदाबहार गीतों का जादू भी सिर चढ़कर बोला

गरबा में बॉलीवुड के हिट नंबर्स के साथ ही सत्तर और 80 के दशक के सदाबहार गीतों का जादू भी सिर चढ़कर बोला और ‘पिया तू अब तो आजा…’ और मोनिका ओ माई डार्लिंग….’ जैसे हिट गीतों पर लोग जमकर झूमे।
फोटो- 25 राजस्थानी गानों पर थिरके लोग

राजस्थानी गानों पर डांस करती युवती। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों के समूह ने शानदार गरबा किया।
फोटो- 26 गुजराती ड्रेस पहनकर आई युवती

गरबा में एक युवती गुजराती ड्रेस पहनकर आई, जिसने अपनी पारंपरिक वेशभूषा से सबका ध्यान आकर्षित किया।
अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग
अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS
PHOTO’S में देखें भास्कर का गरबा महोत्सव:मां-बेटी ने गुजराती स्टेप कर किया डांस, कॉस्टयूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर खेला डांडिया
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव, 1.80 वॉट का साउंड:गुजराती, बॉलीवुड फ्यूजन के साथ रिवर्स स्टेप, दो घंटे बिना रुके खेला डांडिया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments