☜ Click Here to Star Rating


मोनिका चौधरी, ज्वॉइंट डायरेक्टर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जयपुर

प्रदेश में गिरदावरी एप के जरिए पहली बार 16 लाख किसानों ने अपने खेत और फसल की जानकारी सीधे सरकार को भेजी है। इस तरह के कई सरकारी एप हैं, जिनके जरिए किसान अपने खेत या घर पर बैठे-बैठे मोबाइल के जरिए खेती की जानकारियां ले सकते हैं। सरकारी योजनाओं, सब्सिड

.

फसल संबंधी मार्गदर्शन ले सकते हैं। कई योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। राज किसान सुविधा एप पर कृषि, पशुपालन, उद्यान, कृषि मंडी की 46 योजनओं की जानकारियां हैं। प्रदेश में 10 ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र हैं, जहां दिन में दो बार मौसम के आंकड़ों का विश्लेषण होता है। इससे वैज्ञानिक सलाहकार समिति हर मंगल व शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करती है।

डॉ. रानी सक्सेना, सहायक प्रोफेसर, कृषि मौसम विज्ञान

डॉ. रानी सक्सेना, सहायक प्रोफेसर, कृषि मौसम विज्ञान

जानिए प्रमुख एप के बारे में : ये कैसे काम करते हैं, इनसे क्या-क्या फायदे हैं

राज किसान गिरदावरी एप गुगल प्ले स्टोर पर राज किसान गिरदावरी टाइप कर एप इंस्टॉल करें। लॉग इन के लिए मोबाइल नंबर डालें। ओटीपी के बाद जिला, तहसील सलेक्ट कर गिरदावरी ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद The place am I ? पर आपकी लॉकेशन दिखेगी। खसरा नंबर डालकर फसल और सब्जियों के फोटो सीधे भेज सकते हैं। खेत से 20 मीटर के दायरे में होने पर ही मोबाइल जीपीएस लोकेशन पकड़ेगा।

गिरदावरी को पटवारी वैरिफाई करते हैं। पटवारी और सर्वेयर सर्वे करते हैं तो उनको प्रति खसरा के 10 रुपए मिलते हैं। इस साल राजस्थान में 6700 सर्वेयर भी लगाए हैं। अभी गिरदावरी चल रही है। इस एप को खराबा, बीमा से भी जोड़ा जाएगा।

राज किसान सुविधा एप है उपयोगी

  • कृषि, उद्यान, पशुपालन और कृषि उपज मंडी की योजनाओं की जानकारी ले सकते, आवेदन कर सकते हैं।
  • सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-व्याधि, प्राकृतिक आग, बिजली गिरना, ओलावृष्टि, बेमौसम वर्षा आदि से फसल को होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाती है।
  • बीमा कंपनियों को सर्वे के लिए वास्तविक समय का डेटा उपलब्ध कराया जाता है।
  • नजदीकी कस्टमर हायरिंग सेंटर की जानकारी और कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग।
  • विशेषज्ञों के वीडियों, सफल किसानों की कहानियां, उन्नत कृषि विधियों के वीडियो।
  • मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी।
  • किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राजस्थान संपर्क और राजकिसान हेल्प-डेस्क से भी संपर्क किया जा सकता है।
  • ई-लाइब्रेरी में खरीफ और रबी फसलों में सामान्य रोग व कीटों के लक्षण और उनकी रोकथाम की जानकारी। आदि।

eNAM (ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार) एप

गूगल प्ले स्टोर से eNAM इंस्टॉल करें। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। यह केंद्र सरकार का ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल और मोबाइल एप है, जो पूरे देश की कृषि उपज मंडियों को एक साथ जोड़कर किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने में मदद करता है। इससे किसान और व्यापारियों के बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है। इसके अलावा किसानों को ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading