टोंक रोड वसुंधरा कॉलोनी से गोपालपुरा चौराहे तक इमरान ने ओला से ऑटो बुक किया। उनसे महज 1.7 किमी के 140 रुपए वसूले गए। गोल्यावास निवासी ईशा वशिष्ठ ने बारिश के दौरान मानसरोवर स्थित पटेल मार्ग चौराहे से रेपिडो ऑटो बुक किया। 2 किमी के 292 रुपए किराया लिया
शिकायत करो, जुर्माना होगा अधिक किराया वसूली आरटीओ में शिकायत करने पर 2000 से 10000 रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है।
शिकायत करें कहां, हेल्पलाइन नंबर ही नहीं फेयर ओवरचार्जिंग की शिकायत के लिए आरटीओ जाना पड़ता है। इसके लिए कोई हेल्पलाइन तक नहीं है।
सवाल- कार्रवाई चालकों पर ही क्यों, कंपनियों पर क्यों नहीं ज्यादा किराया लेने पर कार्रवाई वाहन मालिक पर होती है, जबकि वसूला गया किराया कंपनियों को मिलता है।
प्रस्ताव भी लागू नहीं कर रहे 13 साल से दरें नहीं बदली, ढाई माह पहले दरें निर्धारित करने का प्रस्ताव भेजा, मंजूर आज तक नहीं किया।
“मनमाना किराया लेने की शिकायतें आने के बाद प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवा दिया। मुख्यालय से किराया तय होने पर इनको तय रेट पर चलना पड़ेगा।” -राजेंद्र सिंह शेखावत, RTO-I

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments