![]()
संस्था की अधिक जानकारी के लिए वाटर प्रोजेक्ट हेड प्रतीक जैन 9414728860 और अध्यक्ष नीरव जैन 9414105046 पर संपर्क किया जा सकता है। डूंगरपुर| भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) एक ऐसा संगठन है जो पूरे भारत में व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों को सशक्त बनाने के ल
जैन दर्शन पर आधारित, बीजेएस ने जिले में सबसे पहले समाज ने शहर को आपूर्ति देने वाले एडवर्ड समंद जलाशय को गहरा करने का बीड़ा उठाया। बीजेएस की ओर से एडवर्ड समंद जलाशय में 3 माह तक निरंतर 2 जेसीबी और 1 हिटाची मशीन लगा कर 80000 क्यूबिक मीटर डिसिल्टिंग की गई। इसमें जैन संगठन ने करीब 30 लाख रुपए खर्च किए। इससे जलाशय लबालब हो गया। तालाबों का गहरीकरण किया: संस्था के सचिव सौरभ जैन ने बताया कि बीजेएस और कलेक्टर के निर्देशन में संस्था के सदस्यों ने 2023 में वागदरी व जोगेला तालाब का गहरीकरण किया। ये दोनों तालाब संस्थान ने गोद लिए और तालाबों की डिसिल्टिंग कर मिट्टी निकालने का काम किया।
वर्ष 2025 में संगठन ने शहर की हृदय स्थली में मई व जून माह में राशि 14 लाख का खर्च कर गहरीकरण व सफाई का कार्य कराया। समाज सेवा के साथ जैन संगठन ने जिले की 125 बालिकाओं में मूल्य संवर्धन व उनके सशक्तिकरण का काम किया है। संस्था का एक प्रशिक्षक स्कूलों में जाकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दो घंटे का प्रशिक्षण देता है।
वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के साथ जैन संगठन मिलकर स्कूलों में बच्चो में मूल्य संवर्धन को लेकर काम कर रही है। ये काम अब जिले में भी शुरू होने वाला है। आजकल के बच्चे मोबाइल में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं उसको लेकर नव पीढ़ी में संस्कार के नए बीज पल्लवित कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। संस्था के सदस्य वर्तमान में अपने समाज के युवाओं को इंटर प्रोनेरशिप को लेकर बैठक लेते है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments