पथ संचलन का फूल बरसाकर स्वागत किया गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर भीलवाड़ा शहर की विभिन्न बस्ती क्षेत्र शाखाओं में पद संचलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार रात माणिक्य नगर बस्ती क्षेत्र शाखा तरुण, व्यवसाई , विद्यार्थी, महाविद्यालय और प्रोढ़ वर्ग का संचा

प्रार्थना के साथ संचालन की शुरुआत हुई
माणिक्य नगर चौराहे से हंसमुखी बालाजी सुभाष व्यायाम शाला, गैर चौराहा,चारभुजा नाथ मंदिर , ब्रिज कोट के माताजी, माली समाज का नोहरा,आमलियों की बाड़ी,भीत के बालाजी, नागौरी मोहल्ला,शिव मंदिर गली,मंगला चौक,कुम्हारों का मोहल्ला, शर्मा हॉस्पिटल होते हुए पुनः माणिक्य नगर चौराहे पर पहुंच कर संपन्न हुआ।

बैंड ओर मशाल वाहक आकर्षण का केंद्र रहे
इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणेश के साथ शामिल होकर कदम से कदम मिलाए।पथ संचलन के रूट पर कई स्थानों पर शहरवासियों ने फूल बरसा कर संचालन का स्वागत किया।इस दौरान बैंड की धुन पर कदमों का कुशल संचालन नजर आया साथ ही पथ संचालन में मशाल सेवक सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान भारत माता ओर वन्दे मातरम के जयकारे गूंजे।

बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाए
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments