![]()
बीकानेर के कोठारी अस्पताल के पास एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में पहले कोठारी अस्पताल और बाद में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
नन्दकिशोर नामक इस युवक ने अपने शरीर पर पहले इंधन डाला और आग लगा ली। देखते ही देखते आग शरीर के कई हिस्सों तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसे तुरंत कोठारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायल नंद किशोर की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने आत्मदाह का प्रयास क्यों किया? इस बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
नयाशहर थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार चल रहे 45 साल के नन्दकिशोर ने पेट्रोल खरीदा और खुद को आग लगा ली। ज्यादा जलने पर वो पास ही पानी के एक गडढे में कूद गया। आसपास खड़े लोगों ने भी उसे बचाने की कोशिश की। नन्दकिशोर करीब तीस फीसदी झुलस गया है। हालात खतरे से बाहर है। नन्दकिशोर अंत्योदय नगर का रहने वाला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments