![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के मारोठ गांव में पेयजल समस्या से आमजन आक्रोशित हैं। मारोठ के ग्रामीणों ने प्रशासन से बार-बार समस्या के समाधान की मांग की है। जब कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो अब ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मारोठ के ग्रामीणों ने अन
ग्रामीणों ने केसरिया कंवर मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल, मुख्य बस स्टैंड, होते हुए मुख्य बाजार धरना स्थल गोपीनाथजी मंदिर तक विरोध-प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या को लेकर पहले उपखंड अधिकारी व जेईएन को ज्ञापन दिए गए थे। ज्ञापन में 7 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी गई थी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने नियमित पानी की सप्लाई व पाइप लाइन की लीकेज दूर करवाने और गोविंदी पंप हाउस को बीसलपुर मैन पाइपलाइन से जोड़ने, ठेकेदार की मनमानी बंद करने, मारोठ गांव को डीआई पाइप लाइन से जोड़ने, तालाब-बांध और कुओं का रिपेयरिंग करने, हैंडपंप-ट्यूबवेल सुचारू रूप से चालू करने, बावड़ी और कुओं से जलापूर्ति बहाल करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरना, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन ने समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि धरनार्थी अब क्रमिक अनशन शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments