☜ Click Here to Star Rating


दुकान के काउंटर में फसा गोली का छर्रा।

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक वकील पर फायरिंग कर दी। उसके गोली तो नहीं लगी लेकिन, पास की दुकान में रखे काउंटर में कारतूस फंस गया। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को घटना को सूचना दी। फायरिंग करने वाले बदमाश गोली चलाने के बाद फरा

.

दुकान पर खड़े व्यक्ति पर फायरिंग

एडवोकेट यश चौधरी निवासी गोलपुरा बाईपास के पास थाना सेवर ने बताया की वह शाम करीब 6:30 बजे घर के पास एक दुकान पर खड़े हुए थे। दो बाइक पर बदमाश आये। उन्होंने दुकान के पास बाइक खड़ी की और मौका पाते ही उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही की गोली यश को नहीं लगी। एक छर्रा दुकान में रखे काउंटर में जाकर फंस गया। फायर करने के बाद दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। घटना स्थल पर एक युवक भी घूम रहा था। उसके पैर में छर्रे लगे हैं। हालांकि अभी तक किसी घायल को अस्पताल नहीं लाया गया है।

घटना स्थल के आसपास बच्चे भी खेल रहे थे।

घटना स्थल के आसपास बच्चे भी खेल रहे थे।

गोली की आवाज सुन लगा पटाखा चला है

यश चौधरी ने बताया की घटना के दौरान मैं बच्चों को सामान दिला रहा था। जैसे ही फायर होने की आवाज हुई तो, ऐसा लगा की किसी ने पटाखा चलाया है। यश को देखकर दोनों बाइक सवार दुकान पर रुके, फिर मौका पाते ही फायर कर दिया। जैसे ही मैंने बदमाशों की तरफ देखा तो, फायर करने वाला बदमाश भागने लगा। यश ने उसके हाथ में देसी कट्टा देखा। तब पता लगा की पटाखा नहीं चला है, बल्कि युवक फायर करके भागा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading