![]()
BCCI की एजीएम में शामिल होने के लिए जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होते धनंजय सिंह खींवसर।
राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में विवादों के बीच एडहॉक कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह खींवसर बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। पिछले काफी समय से राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में अध्यक्ष और लॉबिंग को लेकर विवाद चल रहा है। इसी
बीसीसीआई की एजीएम में शामिल होने गए धनंजय सिंह खींवसर जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। धनंजय सिंह इससे पहले पिछले साल हुई बीसीसीआई की एजीएम में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
मुंबई रवाना होने से पहले धनंजय सिंह खींवसर ने बताया कि एजीएम 28 सितंबर को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक होगी। इसके अलावा बीसीसीआई के पदाधिकारियों से मुलाकात में राजस्थान में क्रिकेट के लिए नई संभावनाएं तलाशने को लेकर चर्चा होगी। राजस्थान में क्रिकेट मैच बढ़ाने और नए मैदानों के विकास को लेकर भी बात रखेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments