![]()
धौलपुर में झगड़े के दौरान गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। लालोनी चौराहे पर एक पक्ष ने दो चचेरे भाइयों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक युवक दीपू को गोली लग गई।
सतवीर अपने चचेरे भाई दीपू के साथ सैपऊ से गांव लौट रहा था। लालोनी चौराहे पर विरोधी पक्ष ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपू घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल दीपू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज जारी है। यह विवाद रास्ते को लेकर पहले से चल रहा था। दोनों पक्षों में इस मुद्दे पर कई बार कहासुनी हो चुकी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments