☜ Click Here to Star Rating



ब्यावर के साकेत नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कार सवार पर की फायरिंग।

ब्यावर के साकेत नगर थाना क्षेत्र के अतीतमंड रोड पर मंगलवार देर शाम कार और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत के बाद फायरिंग की घटना सामने आई। हादसे में कार ड्राइवर मोहनसिंह घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा बाल-बाल बच गए।

.

पीड़ित मोहनसिंह ने बताया कि वह रामदेवरा से अपनी पत्नी के साथ कार से गांव खेतों का बाड़िया लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी और कार रोकने को कहा।

पीड़ित ने बताया कि कार रुकते ही बोलेरो सवार कमल सिंह लुहार और शिवा उतरे और उन पर तीन राउंड फायर किए। दो गोलियां खाली चलीं जबकि एक गोली उसके पैर में लगी।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। उधर, घायल मोहनसिंह का राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर में उपचार चल रहा है। बोलेरो सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे।

मामले में साकेत नगर पुलिस के थानाधिकारी जितेन्द्र फौजदार ने बताया कि मामला संदेहास्पद है चूंकि मोहन सिहं के पैर में गोली लगी है या नहीं डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मोहन सिंह ने पैर में जिस जगह गोली लगना बताया है, उस जगह का पहले से ही ऑपरेशन हो रखा है और उसमें रॉड लगी हुई है। फॉरेन बाडी के पीस भी मौजूद हैं, ये पीस किसी चीज के हैं ये अभी जांच का विषय है।

प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना हो गईं हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading