![]()
बाजार में सजी राखियों को खरीददारी करते लोग।
टोंक में काफला बाजार से लेकर छावनी क्षेत्र के बाजर तक राखियों की रौनक है। घंटाघर, बड़ा कुआं और छोटा तख्ता इलाके में भी राखी, मिठाई की दुकानें सजी हैं। राखी के त्योहार पर बस स्टैंड पर लोगों की आवाजाही है। डेढ़ घंटे के राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन राखी बांध
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर पंडित बाबू लाल शास्त्री और पंडित रामकिशन शर्मा ने बताया- इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। राहु काल सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। यह 10.30 बजे तक रहेगा। इस समय को छोड़ कर बहनें पूरे दिन में अच्छे चौघडि़ए में अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया भी नहीं है।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 12:53 तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2:40 से 3:33 बजे तक, गोधूलिका वेला शाम 7:06 से 7:27 बजे तक, सर्वार्थसिद्धि योग दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.30 तक है। इस समय में रक्षा सूत्र न बांधें।
चौघड़िया के अनुसार शुभ मुहूर्त
- शुभ वेला का मुहूर्त- सुबह 7 :49 से 9:06 तक
- चंचल वेला का मुहूर्त- दोपहर 12:42 से 2:20 दोपहर तक
- लाभ वेला का मुहूर्त दोपहर 2:21 से 3:48 तक।
- अमृत वेला का मुहूर्त – दोपहर 3:48 से 5:37 बजे तक।
- लाभ वेला का मुहूर्त – शाम 7:13 से 8:36 बजे तक
पंडित बाबू लाल शास्त्री ने कहा- राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक पर्व है। यह हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रक्षा बंधन मनाया जाता है।इस वर्ष न तो भद्रा काल का साया रहेगा और न ही पंचक का।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments