☜ Click Here to Star Rating



रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 8 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। ये ट्रेनें राजस्थान के विभिन्न शहरों को महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली से जोड़ेंगी।

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रखा गया है और कोच संरचना भी मांग के अनुसार तय की गई है। इन सेवाओं का उद्देश्य अतिरिक्त यात्री यातायात के समय लोगों को सुविधा देना है।

इसमें जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, भगत की कोठी (जोधपुर)-बांद्रा टर्मिनस, उदयपुर-जयपुर और हिसार-हड़पसर के बीच ट्रेनें शामिल हैं। सभी गाड़ियों में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच रहेंगे।

प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

1. उदयपुर सिटी–जयपुर स्पेशल गाड़ी संख्या 09601, 9 अगस्त को उदयपुर से रात 8:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ में ठहराव होगा।

2. जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गाड़ी संख्या 09725, 10 अगस्त को सुबह 8:25 बजे जयपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:55 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09726, 11 अगस्त को सुबह 9:30 बजे बांद्रा से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसमें किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली में ठहराव होगा।

3. हिसार–हडपसर (पुणे) सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी संख्या 04725, 10 अगस्त को सुबह 5:50 बजे हिसार से चलेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04726, 11 अगस्त को शाम 5:00 बजे हडपसर से रवाना होकर अगले दिन रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी। इसमें झुंझुनू, सीकर, रींगस, जयपुर, सवाईमाधोपुर, नागदा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, कल्याण और पुणे सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।

4. भगत की कोठी (जोधपुर)–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गाड़ी संख्या 04827, 10 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे भगत की कोठी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:25 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04828, 11 अगस्त को सुबह 10:30 बजे बांद्रा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

5. मदार–रोहतक स्पेशल (दैनिक) गाड़ी संख्या 09639, 10 अगस्त तक रोजाना सुबह 4:30 बजे मदार से चलेगी और दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09640, रोहतक से रोजाना दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।

6. बांद्रा टर्मिनस–सांगानेर (जयपुर) सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी संख्या 09023, 14 अगस्त को शाम 4:45 बजे बांद्रा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे सांगानेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09024, 15 अगस्त को शाम 4:50 बजे सांगानेर से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

7. नई दिल्ली–रेवाड़ी स्पेशल गाड़ी संख्या 04493, 9 अगस्त को सुबह 10:20 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04494, उसी दिन दोपहर 2:30 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर शाम 5:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

8. अजमेर–वलसाड स्पेशल गाड़ी संख्या 09611, 11 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे अजमेर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09612, 12 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे वलसाड से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसमें 1 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 2 सामान्य डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बों सहित 18 कोच होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading