![]()
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षान्त समारोह कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े की अध्यक्षता में बीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे। कार्यक्रम में राज्यप
विद्यार्थी को जो विषय पढ़ने का मन हो वह पढ़े क्योंकि बिना मन के पढ़ाई करने से वह आपको बंधन लगने लगेगा। इसके साथ ही भारत देश की शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा की विश्व में पहले के समय सिर्फ मात्र 6 विश्वविद्यालय हुआ करते थे जिसमें दो विश्वविद्यालय तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय भारत में थे। आज हम दूसरों के ज्ञान की तारीफ करते हैं, लेकिन अपने देश की शिक्षा को भूल रहे हैं जिस गुरुत्वाकर्षण के नियम को न्यूटन ने बताया उस गुरुत्वाकर्षण के बारे में भास्कर आचार्य ने बहुत पहले ही बता दिया था। नई शिक्षा नीति लागू हुई है लेकिन अंग्रेजों की दी शिक्षा नीति हमें बहुत पहले ही बदल देनी चाहिए।
बोले- ज्यादा से ज्यादा छात्रों से अपना ज्ञान बांटें शिक्षक
- शिक्षकों को भी दे दी नसीहत… शिक्षकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा जितने भी शिक्षक हैं उनके पास जितना भी ज्ञान हैं। वह छात्रों को ज्ञान दे दें। आपके पास ज्ञान रखने से कोई फायदा नहीं है बच्चों को अच्छी शिक्षा दें क्योंकि आपका ज्ञान आपके साथ ही ऊपर ना चला जाए। इसलिए जितना हो सके नया-नया ज्ञान भी विद्यार्थियों को दे जो भी आप नया सीखे विद्यार्थियों में साझा करें।
- 36 स्वर्ण पदक, 8 सिल्वर पदक प्रदान किए… दीक्षांत समारोह में चांसलर गोल्ड मेडल श्रुति जैन को, स्वर्ण पदक जगवंत राय बंसल मेडल स्वाति शर्मा को, सुफाल माला बंसल मेडल पायल को, हाकिम सिंह त्यागी मेडल प्रियंका सिंहोलिया को एवं देवरिशु चौहान को दिया गया। समारोह में 36 स्वर्ण पदक, 8 सिल्वर पदक प्रदान किये गये तथा 15 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, आयुक्त बीडीए सचिव कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह आदि मौजूद रहे।
दीक्षांत समारोह में बेटियों पर बरसा सोना
5वें दीक्षांत समारोह में भरतपुर, डीग व धौलपुर की 5 बेटियों पर सोना बरसा, जिन्हें 2-2 मेडल दिए गए।
बीएड में 86.22 प्रतिशत लाने वाली प्रियंका को श्री हकीम.सिंह त्यागी मेडल।
एमए में 78.71 % लाने वाली पायल कटारा को श्रीमती सुफल माला बंसल मेडल।
एमएससी फिजिक्स से पढ़ी श्रुति जैन को चांसलर्स गोल्ड मेडल।
एमकॉम में 68.89% लाने वाली स्वाति शर्मा को श्री जगवंत राय बंसल मेडल।
धौलपुर के प्रकाश कॉलेज से बीएड में 86.22 प्रतिशत लाने वाली देवरिशु चौहान को भी श्री हकीम.सिंह त्यागी मेडल दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments