![]()
धौलपुर में दबंगों से परेशान महिला किसान ने कलेक्टर से मांगी आत्मदाह की इजाजत।
सैपऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी का पुरा की किसान शीला को उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिशों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने जिला कलेक्टर से आत्मदाह करने की इजाजत मांगी हैं।
जिला कलेक्टर को दिए गए पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के मोहनसिंह के छह पुत्र – बनवारी, गंगाराम, जीतेन्द्र, श्रीनिवास, अशोक और जगदीश उन्हें खेत में जाने से रोक रहे हैं। इन लोगों ने 3 जून 2025 को शीला के साथ मारपीट भी की।
शिकायत में बताया गया है कि पीड़ित महिला ने थाना सैपऊ में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर और एसडीएम सैपऊ को कई बार प्रार्थना पत्र भेजे। एसडीएम ने थाना पुलिस को दो बार आदेश दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोपी लगातार शीला को धमकी दे रहे हैं। शिकायत करने पर पीड़ित महिला को पुलिस पटवारी के पास भेज देती है और पटवारी उन्हें थाने जाने को कहते हैं। न्याय न मिलने पर महिला शीला ने कलेक्टर से आत्मदाह की अनुमति मांगी है। उनकी मांग है कि उनके खेत की नाप कराकर उन्हें खेती करने दी जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments