शिविर में अलग अलग सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंचे।
जोधपुर में पुलिस निरीक्षक अमित सिहाग की पुण्यतिथि पर बुधवार को रक्तदान शिविर जोधपुर के महावीर कॉम्प्लेक्स सरदारपुरा में हुआ। इस शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारियों से लेकर सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं, महिलाओं ने रक्तदान किया।
शिविर में अलग अलग ब्लड बैंकों की टीमों ने सेवाएं दी। इस मौके रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रक्तदाताओं का अतिथियों ने रक्तदान करने के लिए सराहना की।
रक्तदान करने आए विक्रम सिंह ने बताया कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करना चाहिए। जिससे ब्लड बैंकों में कमी नहीं हो। रक्तदान करने आई महिला ने भी बताया कि ये पुण्य का काम है। रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

शिविर में रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।
शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए अलग अलग ब्लड बैंकों की टीमों की ओर से यहां पर टीमें बिठाई गई थी। कई युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार डोनेशन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments