![]()
नागौर की नौ छतरियां दादाबाड़ी में जैन मुनि विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
मंगलवार को होने वाले इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शिरकत कर रहे हैं। इसके साथ ही नागौर के जिला प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और राजस्थान की महिला बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार भी पहुंची हैं।
इससे पहले सोमवार शाम को अभिनंदन समारोह के कार्यक्रम के तहत भक्ति संध्या और ड्रोन शो का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड स्टार सोनू सूद और टीवी सीरियल अनुपमा फिल्म रूपाली गांगुली ने शिरकत की।
दोनों कलाकारों ने यहां पहुंचकर सूरीश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया और इसके बाद नागौर के लोगों से संवाद भी किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस दौरान कलाकारों के साथ सेल्फी भी ली। गौरतलब है कि विजय नित्यानंद महाराज को पद्मश्री सम्मान मिलने पर नागौर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments