जैसलमेर। हत्या मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार।
जैसलमेर के अमरसागर में 15 अगस्त को हुए जमीन विवाद में एक व्यक्ति भोजराज की मौत के मामले में एक पिता-पुत्र को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए नरेंद्र कुमार (60) व दीपक कुमार (22) पर भोजराज की हत्या करने का आरोप है। पुलिस दोनों से कड़ाई से

खूनी संघर्ष में भोजराज माली की मौत हो गई थी।
हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया- इस मामले में अमरसागर निवासी दीपचंद ने 16 अगस्त को कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि 15 अगस्त की शाम उसका भाई भोजराज पुश्तैनी प्लॉट पर बने कमरे की देखरेख करने गया था। विवाद बढ़ा तो नरेंद्र कुमार, उसका बेटा दीपक कुमार, हुक्मसिंह, मनीष कुमार और अशोक कुमार ने लाठियों, सरियों हमला कर दिया जिसमें भोजराज की मौत हो गई।
SHO प्रेमदान ने बताया- जानलेवा जमला करने व भोजराज की हत्या मामले में नरेंद्र कुमार पुत्र पीथाराम निवासी अमरसागर व दीपक पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी अमरसागर को गिरफ्तार किया। हमलावरों को गिरफ्तार करने में शहर कोतवाल प्रेमदान समेत, ASI धनाराम, श्रीराम, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार, शिवप्रताप, कॉन्स्टेबल शंभूराम, विक्रमसिंह, कौशला राम, मामराज, धारासिंह, जयप्रकाश शामिल रहे।
जैसलमेर में जमीन-विवाद में एक-दूसरे पर हमला, 1 की मौत:सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, 3 घायल
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments