- कॉपी लिंक

मृतक की फाइल फोटो।
प्रतापगढ़ जिले के उदईडीह गांव के 60 वर्षीय लालजी सोनी की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में हो गई। मंगलवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने मरीज को ठीक से देखा तक नहीं। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद था, लेकिन सप्लाई बंद थी। समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की स्थिति बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
सीएचसी पट्टी के अधीक्षक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने कहा कि मरीज की हालत पहले से ही गंभीर थी। उन्होंने स्वीकार किया कि तकनीकी समस्या के कारण ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित थी।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर लापरवाही की शिकायतें मिलती रहती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments