![]()
चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र खेत पर काम करते समय किसान की मौत।
चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के बणी का बास गांव में एक दुखद घटना सामने आई। सोमवार सुबह खेत में काम करते समय किसान समुंद्र सिंह (37) की मौत हो गई।
समुंद्र सिंह खेत में मतीरी तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया। परिजन तुरंत उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है।
दूधवाखारा पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। पुलिस के आने के बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments