![]()
दावते इस्लामी की इकाई गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
धौलपुर के सरकारी अस्पताल में दावते इस्लामी की इकाई गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर इस्लाम के आखिरी पैगंबर साहब के 1500वें जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में लगाया गया।
कार्यक्रम में असलम मास्टर ने पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेश को याद किया। उन्होंने कहा कि इंसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान जैसा कोई पुण्य का काम नहीं, क्योंकि इससे किसी की जान बच सकती है।
शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर भरतपुर संभाग प्रभारी मुहम्मद नफीस, हाफिज सोहेल, डॉक्टर असद, अनवर अहमद, शहजाद जलमानी समेत कई लोग मौजूद रहे। काजिम, साबिर, शाहिद कुरैशी, इरशाद कुरैशी, आजाद उस्मानी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सहयोग किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments