![]()
किसान को गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चूरू जिले के रतनगढ़ में एक किसान को खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने डस लिया। किसान को गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ित किसान परमेश्वर लाल (30) वार्ड 47 का रहने वाला है। वह अपने खेत में ग्वार की फसल काट रहा था। इसी दौरान फसल के बीच छिपे एक काले सांप ने उनके हाथ की उंगली पर डस लिया।
खेत में मौजूद परिजनों ने तुरंत उसे रतनगढ़ के सरकारी जालान अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
डीबी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में परमेश्वर लाल का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार अब किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments