☜ Click Here to Star Rating



बांसवाड़ा में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की पत्नी ने पति समेत सास-ससुर पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है।

.

मामला महिला थाने का है। सीएचओ की पत्नी दो दिन से हाॅस्पिटल में एडमिट है। वहीं महिला के पति संतोष का कहना है कि पत्नी झूठी कहानी बना रही है। वहीं महिला का कहना है कि खाना नहीं बनाने पर उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे।

महिला थाने में दी रिपोर्ट, आरोप-बेवजह विवाद करते थे

महिला ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में नवागांव निवासी संतोष कलाल पिता रतनलाल कलाल के साथ हुई थी। उनके एक लड़का व लड़की है। शादी के कुछ समय तक उसे अच्छा रखा। बाद में पति संतोष, ससुर रतनलाल व अन्य दहेज की बात को लेकर उसके साथ बेवजह विवाद करते थे।

महिला का पति संतोष कलाल आबापुरा में सीएचओ के रूप में कार्यरत है। महिला ने रिपोर्ट में बताया की उसका पति सास ससुर के कहने पर उसके साथ वेवजह मारपीट करता रहता है। उसे माइग्रेन भी, जिसका इलाज चल रहा है। ये लोग बेवजह उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान कर रहे है।

दो दिन पहले भी की थी मारपीट

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े 8 बजे के करीब वह कमरे में सोई हुई थी। सास ने खाना बनाने के लिए बोला। तबीयत सही नहीं होने पर मैंने खाना नहीं बना सकी। इसके बाद पति और सास समेत अन्य परिजनों ने मारपीट की।

दो दिन तक उसका इलाज चला। शनिवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद वह महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

वहीं इस मामले को लेकर महिला के पति संतोष कलाल से बात की तो उसका कहना था कि सारी कहानी झूठी है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पत्नी के पिता ने बांसवाड़ा में मकान बनाया है। वहां रहने के लिए वह झूठी साजिश रच रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading