☜ Click Here to Star Rating



भाणजी का खेड़ा निवासी तेजराम मीणा ने तहसीलदार अरनोद और पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कुछ लोगों पर अपनी पुश्तैनी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने और फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है।

.

तेजराम के अनुसार, गोतम, सुखराम, शांति देवी, शांतिलाल, दिलीप, रतन, संगीता और अन्य लोगों ने फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। 29 जून को ये लोग चार ट्रैक्टरों के साथ खेत में आए और हमला किया। उन्होंने तेजराम की सोयाबीन और मक्का की फसल नष्ट करने का प्रयास किया। इस हमले में तेजराम और उनके परिवार के सदस्यों को चोटें आईं।

पीड़ित ने बताया कि कोटड़ी थाने में मामला दर्ज हुआ है। लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराएं दर्ज नहीं कीं और धारा 106 बीएनएस जैसी सख्त कानूनी धाराएं छोड़ दी गईं। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए हैं।

तेजराम ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी लगातार उनके खेत में घुसकर कीटनाशक छिड़क रहे हैं। उनकी झोपड़ी में तोड़फोड़ कर रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। 25 जुलाई को प्रधान प्रतिनिधि सहित 15-17 लोगों ने खेत पर आकर गाली-गलोच की और उन्हें वहां से भगा दिया।

तेजराम का कहना है कि विपक्षी पिछले कई महीनों से उन्हें मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वे कभी भी कोई गंभीर वारदात कर सकते हैं। तेजराम ने आज जिला पुलिस अधीक्षक और तहसीलदार को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराने की मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading