☜ Click Here to Star Rating



फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बाड़मेर जिले के धनाऊ पुलिस ने 50 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी व बक्से से 40 तोला सोना व 815 ग्राम चांदी के जेवरात व कैश रुपए चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने 100 फीसदी माल की बरामदगी कर ली है।

.

दरअसल, धनाऊ गंगुपुरा निवासी रूपाराम पुत्र रावताराम ने धनाऊ थाने में रिपोर्ट थी। जिसमें बताया कि 13-14 सितंबर की रात को मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। फिर कमरे में लोहे की अलमारी लोहे के बक्से के ताला तोड़कर करीब 40 तोला सोना,815 ग्राम चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपए कैश चुरा कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

मौके पहुंची एमओबी,एफएसएल टीमें

घटना की जानकारी के बाद तुंरत थानाधिकारी धनाऊ गोविंदराम मय टीम मौके पहुंची। बारीकी से निरीक्षण के बाद सबूत जुटाए गए। मौके पर एफएसएल,एमओबी व डॉग स्क्वायड टीमों को भेजा जाकर तथा तकनीकी व मानवीय सूचना सबूत इकट्‌किए गए।

स्थानीय लोगों के आने-जाने पर जुटाई जानकारी

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया-वारदात का खुलासा करने के लिए मेरी निगरानी में एएसपी जसाराम बोस व डीएसपी मदनसिंह के सुपरविजन में चौहटन थानाधिकारी गोविंदराम के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाई गई। टीम ने गहनता से वारदात का हर पहलू व तरीके पर जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। तकनीकी सहयोग से घटना के दिन उस इलाके मेंआने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। मामले में जांच में गांव के नजदीक रिश्तेदारों की और से वारदात करना सामने आया।

चाचाई भाई को किया डिटेन

पुलिस टीम ने गांव के स्थानीय व्यक्तियों,घटनास्थल के संबंध में पीड़ित के नजदीकी रिश्तेदार से मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति नरेश कुमार पुत्र भागूराम, अतुल पुत्र गेमराराम दोनों निवासी समेजों की ढाणी गंगुपुरा धनाऊ को डिटेन कर गहनता से पूछताछ करने पर वारदात को करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चुराया गया माल शत-प्रतिशत बरामद किया गया।

रिश्तेदारी का फायदा उठाकर की वारदात

आरोपी नरेश व अतुल दोनों पीड़ित के नजदीकी रिश्तेदार है। पीड़ित परिवार सहित घर से बाहर जाने जानकारी होने रात में पीड़ित के बंद घर में मुख्य दरवाजा की कुंडी निकालकर अंदर घुसे। कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी लोहे की अलमारी व लोहे के बक्से के तालों को लोहे के सरिए व पेचकच से तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व कैश रुपए चुरा कर ले गए।

आसपास नहीं थे सीसीटीवी, बनी चुनौती

धनाऊ हल्के में बड़ी वारदात होने के साथ-साथ इंटरनेशनल बॉर्डर का आखिरी गांव गंगुपुरा है। वहां पर किसी प्रकार के कोई सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सबूत नही होने चोरों को ट्रेस आउट करना जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। टीम ने अथक प्रयासों 50 घंटों में चोरी की वारदात का खुलासा किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading