![]()
स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग डीग ने पान्हौरी टोल प्लाजा पर 57 ड्राइवर और कंडक्टर को बांटे निःशुल्क चश्मे।
डीग में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग डीग ने पान्हौरी टोल प्लाजा पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन जिला मजिस्ट्रेट डीग से प्राप्त सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दिशा-निर्द
जिला परिवहन अधिकारी अभय मुदगल के अनुसार, शिविर में नेत्र विशेषज्ञों और सहायकों ने विशेष उपकरणों की मदद से 57 वाहन चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद चालकों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक कमल दुबे और पुष्पेंद्र भारद्वाज उड़न दस्ता टीम के साथ मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments