![]()
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा 18 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट के सामने संयुक्त प्रदर्शन करेंगे।
हनुमानगढ़ में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा 18 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट के सामने संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को सर्किट हाउस में इन संगठनों की बैठक हुई।
प्रदर्शन में मनरेगा कार्य शुरू करने, बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने और फसल बीमा क्लेम के भुगतान की मांग की जाएगी। साथ ही धान-मूंग सहित अन्य फसलों की एमएसपी पर खरीद की मांग भी रखी जाएगी। प्रदर्शनकारी मजदूर कोड और स्मार्ट मीटर का विरोध भी करेंगे।
पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने बताया कि टैरिफ में 15 प्रतिशत कमी और कॉटन आयात पर छूट के कारण सीसीआई नरमा की खरीद में आनाकानी कर सकती है। उन्होंने मांग की कि सीसीआई नरमा की खरीद करे। अत्यधिक बारिश से खराब हुई नरमा फसल को भी सामान्य प्रक्रिया से खरीदा जाए।
पूनिया ने जिले की नहरों की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय नहीं हैं। नहरों में सफाई नहीं हुई है और झाड़ियां उग आई हैं। किसानों को खुद नहरों की सफाई करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments