☜ Click Here to Star Rating



जेएलएन अस्पताल के न्यू पीडियाट्रिक ब्लॉक के पीआईसी यूनिट में भर्ती एक बालिका को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद परिजन व नर्सिंग कर्मी को मामले की जानकारी लगी।

.

सूचना मिलते ही चिकित्सक पीआईसीयू पहुंचे तथा पूरी रात बालिका के स्वास्थ्य को लेकर टीम निगरानी करती रही। सुबह स्वास्थ्य सामान्य रहने पर सभी ने राहत की सांस ली।

इस मामले में नर्सिंग ऑफिसर व फार्मासिस्ट की लापरवाही अभी तक की जांच में सामने आई है। परिजन ने इस मामले में अस्पताल अधीक्षक को शिकायत दी। उसके बाद पीआईसीयू से नर्सिंग कर्मी को हटाने के साथ ही 17 सीसी का नोटिस जारी किया है। वहीं फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया।

दवा काउंटर प्रभारी राजेश घटियाली के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस मामले को लेकर 6 सदस्यीय दो जांच कमेटियों का गठन किया है। कमेटियों में डॉ. जेपी नारायण, डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. भागचंद, नर्सिंग अधीक्षक भगवान मीना, फार्मासिस्ट नरेन्द्र वर्मा, पीआईसीयू प्रभारी मंजू सैन को शामिल किया है।

अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे ने बताया कि पीआईसीयू में 8 साल की बालिका को एनीमिया व इन्फेक्शन की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। उसे मलेरिया के मरीजों के लगने वाला आरटीसूनेट इंजेक्शन लगाया गया। वार्ड में सप्लाई नहीं होने के कारण कैजुअल्टी के दवा काउंटर से इंजेक्शन मंगवाया।

ड्यूटी पर कार्यरत फार्मासिस्ट कैलाश विश्नोई ने बिना जांच पड़ताल के पुराना अवधि पार इंजेक्शन मरीज के परिजन को थमा दिया। वार्ड में नर्सिंग ऑफिसर राकेश मीना ने भी इंजेक्शन की जांच नहीं की और बालिका के लगा दिया। परिजन की नजर इंजेक्शन पर पड़ी तो मामला सामने आया।

फार्मासिस्ट ने काउंटर से क्यों नहीं हटाया इंजेक्शन

अधीक्षक डॉ. खरे ने इस मामले में फार्मासिस्ट की भी गलती मानी है कि जब किसी दवा की एक्सपायरी डेट निकल गई तो काउंटर पर दवा का स्टॉक क्यों रखा हुआ है। दवा वितरण के लिए पूरी टीम लगी हुई है। ऐसे में उनका काम दवाओं की मॉनिटरिंग का है। इस कारण उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

डॉ. खरे ने बताया कि मरीज के उपचार में लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं होगी। नर्सिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी है कि वह पहले दवा लगाने से पहले उसकी जांच करे। नर्सिंग राकेश मीना को 17 सीसी का नोटिस दिया जा रहा है। उसकी 2025 की भर्ती में नियुक्ति हुई है। इस मामले में निदेशालय को भी शिकायत भेजी जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading