☜ Click Here to Star Rating


सीकर में धर्मांतरण के मामले में एक महिला सहित 14 लोगों को डिटेन किया गया है। आरोप है कि कच्ची बस्ती में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसे देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। वहीं, चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों ने उनके साथ मारपीट करने के आ

.

मामला सीकर के शांति नगर स्थित सेंट बरनावास चर्च का है। जहां धर्म परिवर्तन कराने के शिकायत पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से कुछ धार्मिक ग्रंथ, किताबें व संगीत के इंस्ट्रूमेंट भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने चर्च से धार्मिक ग्रंथ, किताबें और संगीत के इंस्ट्रूमेंट भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने चर्च से धार्मिक ग्रंथ, किताबें और संगीत के इंस्ट्रूमेंट भी जब्त किए हैं।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में भी धर्म परिवर्तन करके आए थे

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा व नगर अध्यक्ष अमन कामदार ने बताया- पिछले कुछ समय से धर्म परिवर्तन की गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। आज शांति नगर में धर्म परिवर्तन मामले की सूचना पर दो कार्यकर्ताओं को भेजा गया।

मौके पर जाकर पता चला कि साउथ, महाराष्ट्र, हनुमानगढ़, गंगानगर से आए कुछ लोग कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों का पैसे देकर धर्म परिवर्तन कर रहे थे। बच्चों का ब्रेनवाश कर उन्हें पुस्तक बांट रहे थे। यह लोग पहले गंगानगर, हनुमानगढ़ में भी धर्म परिवर्तन करके आए थे। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 14 लोगों को डिटेन किया।

उद्योग नगर थाना पुलिस पकड़े गए सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

उद्योग नगर थाना पुलिस पकड़े गए सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज ने बताया- मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा है या नहीं अभी इसकी जांच चल रही है। फिलहाल धर्म परिवर्तन कराने के बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है।

एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। एक पक्ष ने हिंदू लोगों का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया जबकि दूसरे पक्ष ने चर्च में घुसकर उनके साथ प्रार्थना सभा में मारपीट करने का आरोप लगाया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading