सांगानेर में टोंक रोड सीताबाड़ी चौराहे के पास 20 जुलाई की रात को कार की टक्कर से बाइक सवार दक्ष मीणा (18) निवासी दुर्गापुरा की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने दुर्घटना थाना ईस्ट पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। हादसे
दक्ष की बड़ी बहन मेघा मीणा के अनुसार तेज रफ्तार लाल रंग की कार (DL2C-AY-4821) ने बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी। दक्ष और पुनीत बाइक से अपने निवास दुर्गापुरा पर लौट रहे थे। तभी टोंक रोड पर माथुर वैश्य नगर कट सांगानेर थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, लेकिन करीब एक घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुनीत की हालत गंभीर बनी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments