![]()
बीकानेर के 55 सेंटर्स पर शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन लगातार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा होगी। इस परीक्षा में प्रत्येक पारी में 18 हजार से ज्यादा केंडिडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिन में बीकानेर में 56 हजार से ज्यादा केंडिडेट्स पहुंचेंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। बीकानेर शहर में स्थित सभी 55 सेंटर्स पर ठीक दस बजे एग्जाम शुरू हो जाएगा। इससे पहले सभी केंडिडेट्स की गहन चैकिंग की जा रही है। सेंटर्स पर बायो मेट्रिक के आधार पर एंट्री दी जा रही है। अधिकांश सेंटर्स पर सुबह सात बजे से ही केंडिडेट्स पहुंचने शुरू हो गए। बीकानेर शहर में अधिकांश आसपास के जिलों के केंडिडेट्स के एग्जाम देने पहुंच रहे हैं। बीकानेर शहर के केंडिडेट्स के भी यहां सेंटर आए हैं।
सेंटर के बाहर गहन चैकिंग
बीकानेर के सभी सेंटर के बाहर चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महिला केंडिडेट्स की जांच न सिर्फ महिला पुलिसकर्मी बल्कि ड्यूटी दे रही महिला कर्मचारी भी दे रही है। कई महिलाओं के बालों में लगी क्लिप्स तक हटवाई गई है। वहीं पुरुषों की भी कड़ी चैकिंग हो रही है। अधिकांश केंडिडेट्स नियमों का पालन करते हुए पहले से कुछ भी अतिरिक्त सामान साथ नहीं लाए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments