☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में आरडीएक्स क्लब एंड बार में 6 ग्राहकों से मारपीट के मामले में सुखेर थाना पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। मामले में एसपी योगेश गोयल ने एएसआई सुनील बिश्नोई को थाने से हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच ​कर दिया। आरोपियो

.

साथ ही एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई सुखेर थाना पुलिस ने क्लब के खिलाफ अश्लीलता परोसने का मामला दर्ज कर लिया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी गोयल ने बताया कि राजसमंद निवासी आरडीएक्स क्लब के मैनेजर मुकेश सिंह, ब्यावर निवासी बाउंसर लोकेश कुमार प्रजापत, प्रतापनगर निवासी पंकज पूर्बिया, नागानगरी निवासी विश्वजीत सिंह और कर्नाटक निवासी धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेश गोयल ने एएसआई सुनील बिश्नोई को थाने से हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच कर दिया।

एसपी योगेश गोयल ने एएसआई सुनील बिश्नोई को थाने से हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच कर दिया।

ASI ड्यूटी ऑफिसर थे, पीड़ितों की नहीं की सुनवाई घटना भुवाणा स्थित आरडीएक्स क्लब एंड बार में बुधवार तड़के 3 बजे की है। बाउंसर्स द्वारा मारपीट के बाद पीड़ित जब सुखेर थाने पहुंचे। उस वक्त थाने में ड्यूटी ऑफिसर सुनील बिश्नोई थे। बिश्नोई ने पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं की। सिर्फ 3 जनों को पाबंद कर दिया। जबकि मारपीट का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें क्लब के बाउंसर्स द्वारा पीड़ितों को घेरकर लात—घूंसों से बुरी तरह मारपीट की जा रही है।

रात 2:30 बजे हुई मारपीट, आधी रात चल रहे बार भुवाणा के मानसरोवर निवासी कमलेश पालीवाल ने बुधवार को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि दिल्ली से आए उनके दोस्त मोहित, मिलन, विकास, सोनू और रोहित के साथ 16 सितंबर की रात 11 बजे भुवाणा स्थित आरडीएक्स बार में गए। रात 2:30 बजे वहां से बाहर आ रहे थे। लिफ्ट में छह लोगों की क्षमता थी तो उन्होंने बार स्टाफ के परिचित युवक को लिफ्ट में आने से रोक दिया। वह नीचे पहुंचे तो बार मैनेजर मुकेश सिंह, धर्मेन्द्र समेत 10 बाउंसरों ने उन पर हमला कर दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading