☜ Click Here to Star Rating



15 अगस्त 2025 को चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इस दौरान यातायात के सुगम और सुव्यवस्थित संचालन के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

.

1. वीआईपी वाहनों की पार्किंग चौगान स्टेडियम वीआईपी गेट के सामने और गेट से आगे की तरफ खाली सड़क पर होगी। 2. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं की बसें चौगान स्टेडियम अंडरग्राउंड पार्किंग गेट से आगे प्रवेश द्वार तक सड़क के दोनों ओर एक लेन में पार्क होंगी। 3. स्कूली छात्र-छात्राओं की बसें गणगौरी गेट से यू-टर्न लेकर पिकअप-ड्रॉप प्वाइंट पर विद्यार्थियों को उतारने के बाद रामनिवास बाग के अंदर पार्क होंगी। 4. अन्य आगंतुकों के वाहन चौगान स्टेडियम की अंडरग्राउंड पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

स्टेडियम के आसपास मुख्य मार्गों पर नो-पार्किंग

  • समारोह के दौरान किशनपोल, गणगौरी, चांदपोल बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार और चौगान स्टेडियम के आसपास मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।

चहलूम: दोपहर में जुलूस के दौरान डायवर्जन

चहलूम (चालीसवां) के अवसर पर 15 अगस्त को जयपुर में विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि जुलूस दोपहर 1:30 बजे मोहल्ला पन्नीगरान इमामबाड़ा, सुभाष चौक से रवाना होकर चार दरवाजा, सुभाष चौक सर्किल, जोरावर सिंह गेट होते हुए कर्बला पहुंचेगा। इस दाैरान हवामहल बाजार, सुभाष चौक से रामगढ़ मोड़, माउंट रोड, रामगंज बाजार, घाट बाजार, रामगंज चौपड़ से चार दरवाजा और सुभाष चौक तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading