![]()
मौके पर इकट्ठा लोगों को अपनी आप बीती सुनाती बुजुर्ग महिला
रोडवेज बस स्टैंड से अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला को बातों में लगा उसके सोने के मांदलिए लूट कर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने बस स्टैंड पर लोगों को आप-बीती बताई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर महिला से वारदात की ज
बोला- मामा की कार आ रही है साथ चलना
मामला गंगापुर थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड का है।आज दोपहर यहां चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाने की आरोई गांव की नर्मदा देवी (70) पत्नी माधौलाल पाराशर चांदरास से गंगापुर आई थी और उसे अपने गांव आरोइ जाना था इसलिए वो बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया ओर उसे बातों में लगा दिया। उसने बोला कि मेरे मामा कार लेकर आ रहे हैं और मैं उनका इंतजार कर रहा हूं, बस में मत जाओ और हम कार से साथ चल लेंगे।
बैग में रखने को कहा सोने के आइटम
ये बोलकर वो मुझे बस स्टैंड के बाहरी हिस्से में अपने साथ ले गया और बाहर चलकर उसने बोला की रास्ते में चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, इसलिए गले में पहनी सोने के मादलियों की माला निकालकर बैग में रख लें। महिला ने भी उसकी बात पर भरोसा कर माला निकालकर अपने बैग में रख ली।कुछ देर बाद महिला ने देखा कि अज्ञात व्यक्ति बैग वहीं छोड़कर गायब हो गया।
फरार हुआ चोर
महिला ने शंका होने पर जब बैग खोला तो उसमें से सोने के तीन मांदलियों वाली माला गायब थी। किसी को बताने पहले वो बदमाश वहां से जा चुका था। महिला के चिल्लाने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए सूचना पर गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के परिजनों को बुलाया,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments