☜ Click Here to Star Rating



मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन मांगे हैं।

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 है।

.

योजना में मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस और सीएमए जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। साथ ही क्लैट, यूपीएससी सिविल सेवा, सीडीएस, आरएएस और पुलिस सब इंस्पेक्टर की तैयारी भी कराई जाएगी।

पटवारी, कनिष्ठ सहायक, आरआरबी, एसएससी, बैंकिंग, इंश्योरेंस, रीट और कॉन्स्टेबल परीक्षा की तैयारी के लिए भी कोचिंग दी जाएगी। योजना में कुल 30,000 सीटें उपलब्ध हैं।

इच्छुक उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग आइकन पर क्लिक करें। फिर सीएम अनुप्रति कोचिंग स्कीम का चयन कर ड्रॉपडाउन में से स्टूडेंट विकल्प चुनें। आवेदन ई-मित्र या मोबाइल के माध्यम से किया जा सकता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को उत्कृष्ट कोचिंग और रोजगार के समान अवसर प्रदान करना है। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया-2024 में देखी जा सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading