![]()
करौली में 59वां अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मनाया गया।
करौली में 59वां अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मनाया गया। जिले में वर्तमान साक्षरता दर 66.22 प्रतिशत है। पुरुष साक्षरता 81.41 प्रतिशत है। महिला साक्षरता मात्र 47.61 प्रतिशत है। डीएलसीओ रामोतार मीना ने बताया कि वर्ष 2027 तक
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद मीना ने डिजिटल साक्षरता को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों से साक्षरता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कई स्वयंसेवकों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। हिंडौन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज को विशेष सम्मान मिला।
डाइट प्राचार्य महेश बाबू गुप्ता ने साक्षरता को जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया बताया। मुख्य अतिथि इंदु जाटव ने महिला साक्षरता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और डाइट प्राचार्य समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments