ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान के 12वें एडिशन की घोषणा हो चुकी है।
ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान के 12वें एडिशन की घोषणा हो चुकी है। मालवीय नगर स्थित एक क्लब में इस एडिशन का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर पिछले साल की फाइनलिस्ट और विजेताओं ने भी शिरकत की और अपने अनुभवाें को साझा किया। एलीट मिस राजस्थान के रजिस्

मालवीय नगर स्थित एक क्लब में इस एडिशन का पोस्टर लॉन्च किया गया।
तीन शहरों में होंगे ऑडिशंस
गौरव गौड़ ने बताया कि इस बार जयपुर में दो और उदयपुर व कोटा में एक-एक ऑडिशन होंगे। हजारों गर्ल्स के आने की उम्मीद है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में कई नई चीजें जोड़ी जाएंगी और नए एक्सपर्ट्स भी शामिल होंगे। गौरव ने बताया कि प्रतियोगिता में से विनर्स या अन्य प्रतिभाशाली तीन गर्ल्स को इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके ऑडिशन सितम्बर से शुरू होंगे और इसका फिनाले दिसम्बर में आयोजित होगा।
इस पर प्रति गर्ल्स करीब 80 हजार रुपए का खर्च आएगा, जो एलीट मिस राजस्थान वहन करेगा। विनर्स को लाखों रुपए के प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा। अब तक एलीट से कई प्रतिभागी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म कर चुकी हैं और सेलिब्रिटी का दर्जा पा चुकी हैं।
प्रतियोगिता की टॉप 30 गर्ल्स को 7 दिन की ग्रूमिंग दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न फील्ड के एक्सपर्ट उन्हें मॉडलिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments