☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में रेजिडेंशियल सोसाइटी में सोमवार दोपहर करंट लगने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। बिजली फाल्ट सुधारते समय करंट लगने से वह झुलसकर दूर जाकर गिरा। कालवाड़ थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृत

.

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- हादसे में कालवाड़ के सारक का बास निवासी विजेन्द्र पूनिया (25) की मौत हो गई। वह कालवाड़ रोड स्थित आशियाना मंगल नाम से रेजिडेंशियल सोसाइटी में ठेकेदार के पास इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दोपहर करीब 2 बजे वह दीपावली को लेकर सोसाइटी में मेंटेनेंस का काम कर रहा था। बिजली फाल्ट सुधारते समय अचानक उसे करंट लग गया। करंट के झटके से वह झुलसकर दूर जाकर गिरा। वहां मौजूद लोगों ने गंभीर झुलसी हालत में उसे कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद विजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।

धरने पर बैठे लोग इलेक्ट्रीशियन की करंट से मौत का पता चलने पर उसके परिजन-रिश्तेदार सोसाइटी के गेट पर पहुंच गए। सोसाइटी गेट पर बैठकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कालवाड़ थाना पुलिस प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाया। इलेक्ट्रीशियन की मौत पर मुआवजे की मांग की गई। पुलिस की ओर से मौत को लेकर FIR दर्ज करवाने की कहकर मामले को शांत करवाने के लिए समझाइस की गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading