![]()
विधायक गणेश राज बंसल ने मक्कासर में 69वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को 69वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा सॉफ्टबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी, जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक
प्रतियोगिता में राजस्थान के प्रत्येक जिले से छात्र और छात्रा वर्ग की 41-41 टीमें, कुल 82 टीमें भाग ले रही हैं। इस राज्य स्तरीय आयोजन से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर और स्थानीय शारीरिक शिक्षकों की टीम की देखरेख में हो रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा लोगो और शुभंकर का विमोचन भी किया गया। विधायक गणेश राज बंसल ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में विधायक बंसल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ाव युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक होगा।
विधायक ने बच्चों में खेल भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने स्कूल की किसी भी आवश्यकता को तुरंत पूरा करने का आश्वासन दिया। खेल ग्राउंड की मांग पर, विधायक ने घोषणा की कि गांव मक्कासर में नगर परिषद की दस बीघा भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाकर वहां खेल ग्राउंड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन मनप्रीत सिंह, सुभाष गोदारा, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, डीईओ माध्यमिक जितेंद्र बठला, डीईओ प्रारंभिक चानणमल भार्गव, एडीईओ प्रेम दूधवाल, सीबीईओ काशीराम, रोहताश कड़वासरा, प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, पवन कौशिक, उप प्रधानाचार्य शिमलेश वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments