☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर में ततैया टीम और तख्ती के साथ ड्रोन से होगी बिजली चोरी की निगरानी।

जयपुर डिस्कॉम में बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर XEN विवेक शर्मा ने एक नया नवाचार पेश किया है।

.

XEN शर्मा के निर्देश पर बिजली संबंधी जागरूकता के लिए तख्ती तैयार की गई है। इसमें बिजली चोरी रोकने, बिजली से सुरक्षा, देशहित में बिजली बचाने, तुरंत कनेक्शन लेने और बिजली चोरी दंडनीय अपराध होने के स्लोगन लिखे गए हैं।

विवेक शर्मा ने बताया कि ततैया टीम बनाने और ड्रोन से बिजली चोरी रोकने की अवधारणा उन्होंने जून में राजाखेड़ा उपखंड की बैठक में दी थी। इससे डिस्कॉम को अच्छे परिणाम मिलने लगे हैं। नवाचार अपनाने और बेहतर परिणाम के लिए शर्मा को वर्ष 2020 में डिस्कॉम द्वारा राज्य स्तर पर और 2021 में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया था।

आज XEN विवेक शर्मा, AEN रजत जैन, ARO गणेश झा के साथ 30 बिजलीकर्मियों ने बाजार में 3 किलोमीटर पैदल चलकर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान आम लोगों को बिजली विभाग से संबंधित जानकारी दी गई।

XEN शर्मा ने लोगों से अपील की कि जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं है, वे तुरंत आवेदन करें। उन्होंने बिजली चोरी न करने और चोरी की गुप्त शिकायत डिस्कॉम अधिकारियों से करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी से डिस्कॉम को घाटा होता है और ईमानदार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी बाधित होती है।

डिस्कॉम ने तख्ती के साथ फ्लैग मार्च निकालकर आम लोगों को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। गर्मियों में धौलपुर शहर में 12 नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। विद्युत तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading