बारिश अब डराने लगी है। बुधवार को भी जारी रही। डर उदयसागर को लेकर है, क्योंकि इसमें आयड़ नदी के रास्ते स्वरूपसागर और फतहसागर से बेतहाशा पानी पहुंच रहा है। शहर से करीब 20 किमी इस झील के दोनों गेट 5-5 फीट खुले हैं। इसके बावजूद बीते 24 घंटे में 1 इंच ही प

फिलहाल जलस्तर 23.1 फीट है, जबकि 24 क्षमता फीट है। यानी 11 इंच पानी और आते ही झील ओवर फ्लो होगी। कैचमेंट में बारिश के एक-दो दौर और आए तो उदयसागर के बैक वाटर के मटून और खरबड़िया गांव डूब सकते हैं। अभी मानसून का करीब एक महीना और बाकी है। बता दें, उदयसागर सन 1973 के बाद 2006, 2022 और 2024 में क्षमता से अधिक भर गई थी। तब इसके बैक वाटर से ये दोनों गांवों और आसपास की बस्तियों में पानी भर गया था। फिलहाल फतहसागर और पिछोला झील लबालब हैं। फतहसागर में 13 की क्षमता के मुकाबले 13 और पिछोला मेंं 11 की क्षमता के मुकाबले 11 फीट पानी है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार आकोदड़ा बांध का गेट चार इंच खुला है। स्वरूपसागर के भी चारों गेट 8-8 इंच खुले हुए हैं। मदार ओवरफ्लो है और चिकलवास फीडर पर भी प्रवाह तेज है। नांदेश्वर चैनल ओर सीसारमा नदी से पिछोला में आवक बरकरार है। फतहसागर के चारों गेट मंगलवार रात करीब 11 बजे बंद कर दिए गए। हालांकि सुबह करीब साढ़े 5 बजे 3-3 इंच तक खोल भी दिए। ताकि शहरवासी झरना देख पाएं। इस बीच शहर में दोपहर के समय आधे घंटे तेज बारिश हुई। इसके बाद शाम तक बादल छाए रहे। इस बीच अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम 24. 4 डिग्री दर्ज किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments