☜ Click Here to Star Rating



अवैध शराब बिक्री को रुकवाने के लिए सह और बाबैन के ग्रामीण पहुंचे डीग कलेक्टर के पास।

डीग कलेक्टर के पास कुछ महिलाएं अवैध शराब बिक्री को रोकने की शिकायत लेकर पहुंची। महिलाओं का कहना है कि बस्ती के पास एक अवैध शराब का गोदाम है। जहां से शराब बेची जाती है। जब महिलाएं और स्कूल की लड़कियां वहां से निकलती है तो, शराब लेने आने वाले लोग उनसे छ

.

ज्ञापन देने पहुंचे कुंदन लाल ने बताया कि बाबैन और सह गांव के रोड़ पर जाटव बस्ती है। पास में एक अवैध शराब का गोदाम है। जहां से शराब बेची जाती है। दिन शराबी झुंड बनाकर गाली गलौच करते रहते हैं। वहां से निकलने में ग्रामीणों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

जिस गोदाम से शराब बेची जाती है। वहां से होकर गांव की महिलाएं और लड़कियां निकलती हैं। महिलाएं मंदिर जाती हैं। पानी लेने जाती हैं। मंदिर जाती हैं। शराबी महिलाओं को देखकर उत्पात मचाते हैं। उनसे छेड़खानी करते हैं। ऐसे में गांव की महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर गांव का कोई व्यक्ति अवैध शराब बेचने वालों से कुछ कहता है तो, वह झगड़ने को तैयार हो जाते हैं। जिसके कारण दोनों गांव के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार पुलिस में शिकायत की गई लेकिन, अवैध शराब बिकना बंद नहीं हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading